dsfsfs
Best Category for Instagram Page in 2026?
नमस्कार दोस्तों आज हम बात करने वाले है Instagram Category के बारे में की आपके लिए best Instagram Category क्या है आप कौन सा use करें जिससे आपका अकाउंट तेजी से ग्रो हो और कंटेंट वायरल हो तो चलिए शुरू करते हैं। हम विस्तार से बताने वाले हैं की कैसे क्या करना है।
Instagram Business & Creator account official help page
Instagram Category क्या होती है?
Instagram Category क्या होता है किस काम का होता है तो जैसा की मै आपको बता दूँ जब आप अपना एक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाते है तो सबसे पहले वो आपका ईमेल या मोबाइल नंबर मांगता है अकाउंट बनाने के लिए क्यूंकि बिना मोबाइल और ईमेल से आप इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं बना सकते है। जब आप ईमेल और पॉसवर्ड और बेसिक जानकारी जैसे नाम bio और username और जेंडर वगेरा सेलेक्ट कर ली है उसके बाद आपका account बन जाता है लेकिन इंस्टाग्राम अकाउंट को आपको प्रोफेशनल अकाउंट में स्विच करना जरुरी है क्यूंकि जब तक आप प्रोफेशनल अकाउंट में स्विच नहीं करेंगे तब तक आपके अकाउंट का डैशबोर्ड और एनालिटिक्स डाटा नहीं दिखेगा तो आप जब प्रोफेशनल अकाउंट में स्विच करेंगे तो वहां पर आपसे category सेलेक्ट करने को मांगता है तो आपको तो आपको कोई एक category सेलेक्ट करना पड़ता है। आप किस niche या टॉपिक पर वीडियो, पोस्ट, रील, कंटेंट बनाना चाहते है उसके हिसाब से केटेगरी को सेलेक्ट करना पड़ता है इससे पहचान होती है की हा ये इंस्टाग्राम पेज इस niche/टॉपिक पर है इस टॉपिक पर वीडियो, पोस्ट करता है। और इंस्टाग्राम भी आपकी आईडी को समझ जाता है की यह एक अच्छा पेज है और इससे आपके वीडियो में views और account ग्रो होने का chance रहता है। इसलिए इंस्टाग्राम category अपने अकाउंट में add करना जरुरी है। category कई होती है इंस्टाग्राम पर जैसे reel creator, education, business, lyp-sing etc. इससे आपका पेज़ किस टाइप के कंटेंट पर based है वो दर्शाता है।
Instagram categories list & their importance
Instagram Page के लिए Category कैसे Choose करें?
अगर आप इंस्टाग्राम पर content डालते है और बिज़नेस type का work करते है जैसे क्लाइंट बिल्ड करना या फेमस होने के लिए या पैसे कमाने के लिए इत्यादि तो आप एक इंस्टाग्राम अकाउंट।/पेज बनाते है और उसपर सब कुछ अच्छे से setup करके जैसे नाम, यूजरनाम, बायो, प्रोफाइल फोटो इत्यादि उसके बाद प्रोफेशनल अकाउंट में स्विच करते है फिर आपके सामने एक कैटेगरी सेलेक्ट करने को मांगता है तो आप सोचते हो मेरे लिए best category क्या है जिससे मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट तेजी से boost हो और grow हो तो चलिए बताते है। देखिये आप जब भी आप अपने पेज के लिए category सेलेक्ट करें हमेशा अपने कंटेंट और टारगेट ऑडियंस और लॉन्ग-टर्म गोल के हिसाब से ही choose करें न की ट्रेंडके हिसाब से ताकि आपका पेज अच्छे से ग्रो हो और आपकी वैल्यू बने आपके पेज पर और आप जो कटेंट डालो वो हमेशा ट्रेंड करें और आपके ऑडियंस को पसंद आये। इंस्टाग्राम पर अलग अलग category है अलग अलग टॉपिक्स कंटेंट डालने वालो के लिए तो चलिए कुछ category आपको बता देते है की ये केटेगरी किस टॉपिक वालो के लिए है कौन कौन से लोग किस केटेगरी को choose कर सकते हैं।
| Category | किस के लिए Best है |
|---|---|
| 1. Reel Creator | face show reel creator के लिए, lip-sync, dialouge, emotion, trending audio पर acting करने वालो के लिए इत्यादि। |
| 2. Personal Blog | यह खासकर जो daily vloggers है या daily life vlogger, multi-topic कंटेंट, solo creator इत्यादि वालो के लिए। |
Instagram Account में Category कैसे Select करें?
देखो सबसे पहले आपको अकाउंट बनाना है कुछ जरुरी जानकारी भर कर जैसे नाम, यूजरनाम, बायो, मोबाइल नंबर, ईमेल इस्तेमाल करके उसके बाद जब अकाउंट create हो जाये फिर एडिट प्रोफाइल पर क्लिक करके आप category select कर सकते है आप किस टॉपिक या niche पर कंटेंट डालना चाहते है उसके हिसाब से तो चलिए जानते है step by step तो आप निचे देख देख सकते है कैसे करना है बिलकुल इसी तरीके से आपको अपने फ़ोन में करना है।
Step 1: Account Create करने के बाद आपको होम पर आना है यानि दाएं साइड प्रोफाइल पर क्लिक करना है उसके बाद Edit Profile बटन पर क्लिक करना है।
Step 2: उसके बाद यहाँ से भी आप basic details change कर सकते है जैसे नाम, यूजरनाम, gender, profile picture उसके बाद थोड़ा सा नीचे स्क्रॉल करने के बाद 3 चीजे लिखी हुई मिलेगी (Switch to professional account/ Personal information settings/ Show that your profile is verified) आपको इनमे से Switch to professional account पर क्लिक करना है।
Step 3: अब इनसाइट एक्सेस मांगेगा और निचे बटन दिखेगा Next इसपर क्लिक करना है उसके बाद तुरंत आजायेगा category select करने का अब यहाँ पर लिखा रहेगा What best describes you? और नीचे suggested categories दिखेगी अब इसमें से आपको अपने कंटेंट, topics, niche, जिस रिलेटेड आप कंटेंट डालना चाहिए उसके हिसाब से एक category select करना है।
Step 4: जैसे आप कोई category select करेंगे नीचे बटन blue color में दिखेगा Switch to professional account इस पर क्लिक करना है उसके बाद next step खुलेगा और वहां लिखा रहेगा What type of professional are you? और इसके नीचे 2 चीजे लिखी मिलेगी एक Business और Creator तो चलिए पहले इसको समझ लेते है :
| Account Type | किस के लिए Best है |
|---|---|
| Business | For retailers, local business, brands, organizations and service provides. |
| Creator | Best for public figures, content producers, artists, and influencers. |
Step 5: अब आप अपने कंटेंट के हिसाब से दोनों में से एक सेलेक्ट कर सकते है किसके लिए क्या है ऊपर बगल में लिखा हुआ है तो अगर आप face show off type reels, post acting, public content बनाना चाहते है तो आपके लिए Creator सही रहेगा ज्यादातर लोग यही choose करते है।
Step 6: उसके बाद simple से Next पर क्लिक करना है और फिर से continue करना उसके बाद आएगा Setup your professional account यहाँ पर 0 to 8 steps complete करने पड़ेगे जब और यह बहुत जरुरी है account के लिए उसके बाद ही आपका अकाउंट अच्छे से सेटअप हो पायेगा और SEO भी आपका अच्छे से complete हो जायेगा ध्यान रखिये इंस्टाग्राम की तरफ से जितने भी चीजे है या जानकारी सब कुछ अच्छे से और ओरिजिनल जानकारी भरें ताकि आपका अकाउंट अच्छे से ग्रो हो सके अब आप अपने हिसाब से अपना कंटेंट दाल सकते है।
Instagram Category Change करने पर Reach पर क्या Effect होता है?
अगर अपने इंस्टाग्राम पेज पर अच्छे से कंटेंटपोस्ट कर रहे हैं और आपके post, reels में अच्छे views आ रहे है और आप अचानक सोचते हो की मुझे अपने पेज का category change करना चाहिए अगर change किये तो क्या effect पड़ेगा reach पर तो बता दूँ की category change करने से short term में reach fluctuate होती है मतलब की उतार चढ़ाव लेकिन अगर आप सही category choose करते है और वही रखते है तो long term में benefit होता है।
आपके लिए Best Instagram Category क्या है?
आप इंस्टाग्राम पर अच्छे से कंटेंट बना रहे है मेहनत कर रहे है की हमारा अकाउंट अच्छे से ग्रो हो लेकिन आप confuse है की मेरे लिए best category क्या रेहनी चाहिए तो चलिए मई आपको बता देता हूँ देखिये best category वही है जो आपके interest, skill और goal से match करे और जिसमे आपको दिलचस्पी हो कंटेंट बनाने में और आप long term consistent रह सकें वही category सही रहेगा आपके लिए।
Instagram Categories List 2026: Topic Wise Category Guide
चलिए अब मै आपको बताऊंगा topic wise किसके लिए कौन सा category best है कौन से लोग किस category को choose कर सकते हैं आप टेबल के माध्यम से देख सकते हैं:
| Category List | किस के लिए Best है |
|---|---|
| 1. Reel Creator | Face show reels creator, lip-sync, dialogue, emotion, romantic, attitude, trending audio पर acting वाले creator, bhakti status reels/temple video, god quotes, mantra, spiritual, श्लोक motivation, motivation page, quote page, education reels (Instagram tips, Ai tips), comedy, entertainment, fact, news explainers |
| 2. Personal Blog | Mini vloggers, daily life vlogger, solo creator (travel + routine), lifestyle creator, multi-topic content etc. |
| 3. Product/Service | Digital service ( Instagram growth, video editing), freelancers, course sellers, website/app service |
| 4. Shopping & Retail | Online store owners, clothing, shoes, gadgets seller, Instagram sellers, physical or digital seller |
| 5. Beauty, Cosmetic & Personal Care | Makeup artists, skincare pages, salon brand, beauty Influencers, beauty tutorial |
| 6. Restaurant | Cafe/cloud restaurant owners, food outlet pages |
| 7. Grocery Store | Online grocery sellers, local किराना store, daily needs delivery pages, local area marketing |
| 8. Photographer | mobile photography creators, wedding photographers, portrait/nature photographers |
| 9. Gamer | Gaming clips, gaming reel creator, BGMI/free fire players |
| 10. Writer | Storytelling pages, shayari, quotes, memes writer page, poetry writers, thought-based content |
